छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

शीर्षक फेंस द्वारा आत्मनिर्भर भारत सम्मान युक्त भारत पर विचार गोष्ठी:Seminar on India with self-reliant India Honors by Title Fence

भिलाई। । 27 फरवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच भिलाई दुर्ग इकाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं सम्मान युक्त भारत महत्वपूर्ण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन सियान सदन नेहरू नगर पश्चिम में सायं 5 बजे को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्र विचारक एवं समाजसेवी, पूर्व सैनिक, पूर्व डिप्लोमेट, पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, राष्ट्रवाद विषय पर समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक जन एवं सम्मानीयजन उपस्थित थे। इंजी वीएन पांडे, अध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच भिलाई ने स्वागत भाषण दिया।
अनिल कुमार डागा संरक्षक ने। फेंस के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पार्षद जयप्रकाश यादव ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना के बाद देश मे परिस्थियाँ बदली हैए प्रधानमंत्री का दिया मन्त्र आत्मनिर्भर भारत कारगर हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं वन्देमातरम गायन कर किया गया। अंत मे राष्ट्रगीत से किया गया। मंच संचालन सुमन कन्नौजे, संध्या श्रीवास्तव ने किया। आभार मिथिला खिऱचरिया ने किया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोलोक बिहारी राय राष्ट्रीय महासचिव संगठन नई दिल्ली फेंस एवं मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, अध्यक्षता विधायक विद्यारतन भसीन विधायक वैशाली नगर, श्री राठौर विभाग प्रचारक दुर्ग, वक्ता पार्षद जय प्रकाश यादव, पूर्व कुलपति दुर्ग
विश्व विद्यालय डॉक्टर एनपी दीक्षित तथा कर्नल पीवी भल्ला, सूबेदार पवन निषाद, गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष अजित पाल सिंह एवं एचएस रेखी, शिक्षा विद डॉ रक्षा सिंह पवन केसवानी व अन्य अतिथि की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ंिदए के सभी सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर सियान सदन के अध्यक्ष एस के गुप्ता, ए बी पुरंग, एस एन मोदी, विनय श्रीवास्तव, एस डी गोयल, वी के शे_ी, बृजेश गुप्ता, पार्षद आशा यादव, पार्षद अर्पणा दास आरके भल्ला, जितेंद्र सिंह, अजय शुक्ला, बृजेश गुप्ता, सुधीर दीक्षित, सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button