छत्तीसगढ़

पूर्णिमा तिथि पर की गयी महामृत्युंजय मंदिर में कथापूजा व गंगा आरती

पूर्णिमा तिथि पर की गयी महामृत्युंजय मंदिर में कथापूजा व गंगा आरती

 

सबका सँदेश कान्हा तिवारी-
*दुर्ग – सनातन धर्म उत्थान एवम रक्षार्थ हेतु प्रदेश अध्यक्ष एस्ट्रो योगेश तिवारी के निर्देशन में प्रा.अखण्ड ब्राह्मण समाज नारीशक्ति प्रकोष्ठ जिला ईकाई दुर्ग द्वारा पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा शुक्ला के नेतृत्व में महामृत्युंजय मंदिर आदर्श नगर दुर्ग में सत्यनारायण जी की कथा पूजा पश्चात शाम को शिवनाथ नदी में गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। पं. लाखेश्वर पाण्डेय प्रदेश महासचिव विप्र प्रकोष्ठ व पूरी टीम ने विधि विधान से पूजा करवाया। उक्त कार्यक्रम में तामेश तिवारी, भारती तिवारी, ममता तिवारी, दुर्गेश नन्दनी दुबे, श्वेता शुक्ला, इन्दु दुबे,संगीता उपाध्याय, कल्पना दुबे, दीपा शर्मा, आरती शर्मा, आशा उपाध्याय, अहिल्या शर्मा, तुलिका तिवारी, विद्या पाण्डेय, निहारिका शर्मा, संतोष उपाध्याय, अजय शुक्ला, संजय शुक्ला व अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थें। अन्त में प्रसाद वितरण किया गया। व समाज के सभी बन्धु- बान्धव एवं सभी मानव समाज के लिए कल्याण की कामनाएं की गयी।उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने दी।*

Related Articles

Back to top button