छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरस्कार, सम्मान के लिए 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरस्कार, सम्मान के लिए 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 23 फरवरी 2021। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि साहित्य, संस्कृति शिक्षा, समाज सेवा, महिलाओं विशेषकर संवेदनशील और पिछड़े क्षेत्रो की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु इस वर्ष 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर सम्मान, पुरस्कार प्रदाय किया जाना है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान निम्नानुसार क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य, योगदान के लिए प्रदाय किया जाएगा, जिसमें साहित्य के क्षेत्र में, लोककला एवं सांस्कृतिक के क्षेत्र मेंए जो स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दे, शिक्षा के क्षेत्र में, महिला एवं बच्चों के विकास के लिए किए गए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जिससे महिलाओं एवं बच्चों के जीवन स्तर में सुधार हुआ हो। श्री तिवारी ने बताया कि पुरस्कार प्राप्तकर्ता की उम्र नामांकन प्राप्त होने की अंतिम तिथि पर 25 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। पुरस्कार 08 मार्च 2021 को राज्य स्तर पर आयोजित महिला सम्मेलन में प्रदाय किया जाएगा। निर्धारित मापदंडो के अनुसार पुरस्कार, सम्मान के लिए 27 फरवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित है। पुरस्कार के संबंध में विवरण एवं आवेदन का प्रारुप कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त किया जा सकता  है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रस्ताव, आवेदन पर विचार नही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button