हिंदी साहित्य भारती- दुर्ग जिला इकाई ने किया बसंत पंचमी के पावन पर्व पर “निराला जयंती काव्यपाठ” का आयोजन :Hindi Sahitya Bharti-Durg district unit organized “Nirala Jayanti Kavyapath” on the holy festival of Basant Panchami

दुर्ग //16 फरवरी को बसंत पंचमी के पावन पर्व तथा मुक्तछंद के प्रवर्तक व मुख्य छायावादी कवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी की जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्य भारती के जिला दुर्ग इकाई द्वारा “निराला जयंती काव्यपाठ” का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदी साहित्य भारती छ. ग. के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. बलदाऊ राम साहू, सरगुजा के हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष आदरणीय रंजीत सारथी, बिहार से डॉ सतीश चंद्र भगत जी, दुर्ग इकाई अध्यक्षा डॉ हँसा शुक्ला, महामंत्री चंद्रकांत साहू, डॉ दीक्षा चौबे, बेनीराम वर्मा, सोनिया सोनी, मृत्युंजय ध्रुव, विक्रम सिंह, दिलीप वर्मा (भाटापारा से) ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के काव्य प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नवोदित रचनाकार के रूप में काव्य पठन कर सुभि वाजपेई ने प्रथम, उत्कर्ष श्रीवास्तव ने द्वितीय, प्रियंका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व प्रियंका द्विवेदी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ । इस अवसर पर आदरणीय रंजीत सारथी व डॉ. भगत ने पटल पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोतावृंद का मन मोह लिया। इसके साथ ही डॉ. बलदाऊ राम साहू, डॉ. हँसा शुक्ला, डॉ. दीक्षा चौबे, बेनीराम वर्मा, सोनिया सोनी, मृत्युंजय ध्रुव, विक्रम सिंह ने भी स्वविरचित काव्य का पाठ किया। प्रांतीय अध्यक्ष की आसंदी से संबोधन करते हुए डॉ. बलदाऊ राम साहू ने इस सफल आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हिंदी साहित्य भारती दुर्ग इकाई का यह प्रथम आयोजन निश्चित ही नवोदित साहित्यकारों को प्रेरणा व मार्गदर्शन देगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीक्षा चौबे ने किया। गौरवशाली स्वस्ति मंत्र वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह ऑनलाईन कार्यक्रम जूम मीट एप पर आयोजित किया गया।