सर्दियों में घर में लगाएं ये पौधे… कम पानी और कम रोशनी में भी रहेंगे हमेशा टनाटन… हाउस की बढ़ाएंगे खूबसूरती

ठंड के मौसम में भी ये पौधे रहेंगे हमेशा हरे-भरे
सर्दियों के मौसम में घर में लगाए पौधों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है. ऐसा नहीं करने पर कई प्लांट सूखने लगते हैं. हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप सर्दियों के मौसम में भी घर में लगा सकते हैं. ये पौधे कम पानी और कम रोशनी में एकदम हरे-भरे रहते हैं.ये प्लांट न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली भी लाते हैं. वातावरण को ताजगी से भर देते हैं.रबर प्लांट
आप सर्दियों में अपने घर में रबर प्लांट लगा सकते हैं. रबर के पौधों को न अधिक धूप की जरूरत होती है और न ही अधिक पानी की. ये पौधे ठंड के मौसम में कम रोशनी में भी आसानी से पनपते हैं. रबर प्लांट की चमकदार पत्तियां घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. आप इसे लिविंग रूम, बेड रूम या ऑफिस में भी लगा सकते हैं. पीस लिली
आप ठंड के मौसम में अपने घर में पीस लिली का पौधा लगा सकते हैं. इस पौधे की कोई खास देखभाल करने की जरूरत नहीं होती है. यह सर्दियों में भी आसानी से बढ़ता है. पीस लिली के सफेद फूल और हरी पत्तियां घर की खूबसूरती काफी बढ़ा देती हैं. पीस लिली का पौधा घर की हवा को भी साफ रखता है.क्रिसैंथेमम
आप सर्दियों के मौसम में क्रिसैंथेमम का पौधा भी घर में लगा सकते हैं. इसके रंग-बिरंगे फूल काफी मनमोहक होते हैं. क्रिसैंथेमम का पौधा ठंड के मौसम में भी आसानी से बढ़ता है और मजबूत रहता है. इस पौधे की कोई खास देखभाल की जरूरत नहीं होती है. क्रिसैंथेमम का पौधा घर की सजावट के लिए बहुत ही उपयुक्त है. मनी प्लांट
आप ठंड के मौसम में अपने घरों में मनी प्लांट लगा सकते हैं. मनी प्लांट का पौधा सर्दियों में भी आसानी से पनपता है. मनी प्लांट देखने में सुंदर तो होता ही है, यह वास्तु के अनुसार भी बहुत अहम होता है. इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है. ऐसा मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है. मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध रखता है. घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है.एलोवेरा
एलोवेरा के पौधे कम पानी और कम धूप में भी आसानी से पनपते हैं. आप सर्दियों के मौसम में अपने घर में एलोवेरा प्लांट लगा सकते हैं. एलोवेरा का पौधा जहां घर की हवा को शुद्ध रखता है, वहीं यह हमारी त्वाचा और बालों के लिए भी काफी लाभकारी होता है



