देश दुनिया

कोरोना से जंग: देश के लिए तीन आफत, तीन राहत और तीन चुनौतियां

पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में राजधानी दिल्ली समेत देश के तीन राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति राहत वाली रही, जबकि गुजरात समेत तीन राज्यों में सक्रिय मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में मौत की दर को कम करना चुनौती बना हुआ है।

राहत: तीन राज्यों में सक्रिय मामले घटे
दिल्ली: यहां सप्ताहभर में 10482 सक्रिय मामले घट गए। अब दिल्ली में 28252 सक्रिय केस रह गए हैं।
आंध्र प्रदेश: इस राज्य में सप्ताहभर में 6193 मामले घटे और अब यहां 6422 सक्रिय केस रह गए।
हरियाणा: पिछले सप्ताह इस राज्य में 6449 सक्रिय केस घटकर अब कुल 14329 सक्रिय मरीज मामले रह गए हैं।

आफत: तीन राज्यों में लगातार बढ़ रहे मरीज
उत्तराखंड: पिछले सप्ताह यहां 431 मरीज बढ़ गए, जिससे राज्य में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 4994 हो गई।
गुजरात: यहां पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के 159 मामले बढ़ने से कुल 14778 सक्रिय केस हो गए।
पंजाब: यहां 306 मरीज एक सप्ताह में बढ़ गए, अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 7785 है।

चुनौती : तीन राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा मामले
केरल: यहां सप्ताहभर से हर दिन बहुत अधिक नए मामले आ रहे हैं। कुल संक्रमित केस 625767 हैं।
महाराष्ट्र: यहां भी पूरे सप्ताह रोजाना मामले बहुत अधिक आए। शनिवार को यहां 5229 नए केस दर्ज हुए। राज्य में कुल संक्रमित केस 1,842557 हैं।
दिल्ली: शनिवार को यहां 4087 नए मामले आए जो सप्ताहभर में सबसे अधिक नए मामले हैं। यहां कुल संक्रमित मामले 586125 हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button