छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर कोरोना वारियर्स का किया गया सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देश पर आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेश के हर जिले में कोरोना वारिर्यस का सम्मान किया गया। जिसमे कोरोना काल मे जनता के बीच सेवा देने वाले पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, निगम कर्मी आदि कर्मचारियों का सम्मान किया गया।युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उस हर व्यक्ति का सम्मान करना हमारा उद्देश्य है जो कोरोना काल में जनता के लिए मददगार साबित हुए हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के इस आग़ाज़ पर रायपुर में भी कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सयोंजक केके शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल व प्रदेश सचिव संदीप वोरा उपस्थित रहे।