ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए प्रशिक्षण संपन्न

।। ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए प्रशिक्षण संपन्न ।।
।। कुंडा न्यूज़ सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
विगत 4 जून को विकासखंड पंडरिया शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी एवं खंड स्रोत समन्वयक रमाशंकर राजपूत के प्रतिनिधित्व में समस्त संकुल प्रभारियों को ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में जिला

मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा ने ऑनलाइन वर्चुअल क्लास की बारीकियों को समस्त संकुल प्रभारियों को जानकारी उपलब्ध कराई है। जिस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संकुल केंद्र कुंडा के
संकुल प्रभारी भागीरथी चंद्राकर के द्वारा संकुल केंद्र सेमरकोना, संकुल केंद्र दामापुर बाजार, संकुल केंद्र सुकली गोविंद एवं कुंडा के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यहां

पर प्राथमिक विभाग के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षक भरत कुमार डोरे सहायक शिक्षक एल बी गूँझेटा के द्वारा वर्चुअल क्लास का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि सिस्को वेबैक्स इंस्टॉल कर वर्चुअल क्लास हेतु समस्त प्रधान पाठक तैयार रहें एवं सीजी स्कूल डॉट इन में लिंक शेयर करके ऑनलाइन क्लास लेवे, जिससे बच्चों को शासन के मंशानुरूप सुविधा के साथ फायदा दिया जा सके। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को एक डेमो के माध्यम से कैसे ऑनलाइन क्लास लेना है इसके बारे में भी जानकारी दिए। प्रशिक्षण में कोविड-19 कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को मद्देनजर रखते हुए समस्त शिक्षक गण सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करते रहे। प्रशिक्षण में संकुल केंद्र दामापुर के प्रभारी कमलेश पात्रे, कुंडा के प्रभारी भागीरथी चंद्राकर के साथ ही साथ राधेश्याम चन्द्राकर, हेमंत ठाकुर , त्रवण ठाकुर, बलराम क्षत्रिय आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस बात की जानकारी ऑनलाइन वर्चुअल क्लास विकासखंड पंडरिया के मीडिया प्रभारी मन्नूलाल चंद्रसेन ने दी ।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100


