रिसाली निगम आयुक्त के निर्देश परस्पैरो साफ्टटेक लिमि. ने शुरू किया संपत्तिकर जमा लेना

टेक्स जमा करने वालों को पहनना होगा मास्क और करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
भिलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नया रायपुर से संपत्तिकर जमा करने हेतु आदेश पारित होने के पश्चात मंगलवार को नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर मे. स्पैरो साफ्टटेक लिमि. द्वारा रिसाली निगम में संपत्तिकर एवं स्वविवरणी फार्म जमा लेना प्रारंभ हो गया है। इसके लिए करदाताओं की सुविधा हेतु अलग से कैश काउन्टर बनाया गया है। इसके लिए संपत्ति करदाताओं को निगम के मुख्य द्वार से सैनेटाइजेशन लेकर 1-1 मीटर की दूरी पर बनी गोल मार्किंग में खड़े होकर तथा मास्क पहनकर टैक्स जमा करना अनिवार्य होगा। रिसाली निगम क्षेत्र के संपत्ति करदाताओं की सुविधा हेतु निगम कैश काउन्टर के अतिरिक्त मे. स्पैरो साफ्टटेक लिमि. द्वारा निगम के सभी वार्डों में भी टैक्स कलेक्टर भी नियुक्त किये जा रहे है। जहां पर करदाताओं द्वारा घर बैठे ही टैक्स जमा कर सकते है। उक्त हेतु स्पैरो साफ्टटेक लिमि. कंपनी के वेदप्रकाश देशमुख मो.नं. 6260278583 एवं मनीष कुमार बंजारे 7999089887 से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनिय है कि छ.ग. शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 का बकाया संपत्तिकर 15 मई तक जमा करने पर 18 प्रति. अधिभार रहित छुट करदाताओं को प्रदान की गई है तथा नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत छूट- वित्तीय वर्ष 2020-21 हेेतु सम्पत्तिकर राशि जमा करने वाले भवन/भूमि स्वामियों को निम्नानुसार छूट की पात्रता होगी:- 16 मई 2020 से 31 मई 2020 के भीतर देय सम्पत्तिकर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट, 01 जून 2020 से 31 जुलाई 2020 के भीतर देय सम्पत्तिकर जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट, 01 अगस्त 2020 से 30 सितम्बर 2020 के भीतर देय सम्पत्तिकर जमा करने पर 4 प्रतिशत की छूट, 01 अक्टूबर 2020 से 30 नवम्बर 2020 के भीतर देय सम्पत्तिकर जमा करने पर 2 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। आज निगम रिसाली में मे. स्पैरो साफ्टटेक लिमि. द्वारा 18 करदाताओं से 76790.00 रूपये की संपत्तिकर वसूली की गई है। उपरोक्त जानकारी रिसाली निगम के संपत्तिकर विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षक देवराज सिंह राजपूत ने दी।