खास खबरछत्तीसगढ़

रोवर रेंजर आरोग्य सेतु एप के प्रति लोगों को जागरूक किया

 

 

 

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा-आरोग्य सेतु ऐप्प के प्रति लोगों को जागरूक
भोरमदेव रोवर ओपन क्रू एवं मां सिंहवाहिनी रेंजर ओपन टीम कवर्धा(स्काउट-गाइड) द्वारा ग्रामीणों को *आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप्प* के संबंध में जानकारी दी गई।रोवर लीडर ने बताया कि ग्रामीणों को इस ऐप के संबंध में बताया गया की आरोग्य सेतु ऐप से कोविड-19 के बारे में पूरी जानकारी दी गई। ऐप्प के माध्यम से उपयोगकर्ता की ओर से किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्न का उत्तर देकर स्वयं मूल्यांकन भी किया जा सकता है।इसलिए ऐप्प को डाउनलोड करना जरूरी है। इसे केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया है, रोवर रेंजर सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को संक्रमण की रोकथाम के नियम के बारे में जानकारी दी गई। समाज के विभिन्न वर्ग के लगभग *150 लोगों को आरोग्य सेतु एप* डाउनलोड करवाया और संचालित करने की प्रक्रिया को समझाया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क की उपयोगिता,हैंड वॉश का प्रयोग के लिए अपील किया। शासन के द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर जारी आवश्यक गाइड लाइन एवं दी जा रही सहायता योजना के प्रति आम लोगों को जागरूक किया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button