छत्तीसगढ़

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने राजस्थान के कोटा में फंसे बस्तर समेत राज्य के हज़ारों बच्चों को वापस सकुशल लाने की पहल की है।

राजा धुर्वे की खबर 

जगदलपुर। नोवल कोरोना वायरस से पूरे देश मे महामारी को देखते हुए देश मे लॉक डाउन किया गया है जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने राजस्थान के कोटा में फंसे बस्तर समेत राज्य के हज़ारों बच्चों को वापस सकुशल लाने की पहल की है। उन्होने इस मामले में गंभीरता दिखाते सोशल मीडिया के माध्यम से कोटा गए छात्रों व उनके अभिभावकों से सम्पर्क किया है। शुक्रवार व शनिवार को इस मामले को लेकर उनकी इन बच्चों व उनके पालकों से भी चर्चा हुई है। छात्रों ने कोटा के हालात व उन्हें होने वाली खानपान की दिक्कतें बयां की। वहीं पालकों ने अपनी पारिवारिक तथा मानसिक परेशानी बताई। विधायक रेखचंद जैन ने उन्हें आश्वस्त किया है इस मामले को लेकर विधायक रेखचंद जैन ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अधिकारियों से चर्चा कर छात्रों की परेशानियों और उनके पालको की चिंता अवगत कराएं मीडिया को जारी पत्र में विधायक रेखचंद जैन ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों मे सकारात्मक सूचना प्राप्त होगी विधायक रेखचंद जैन बताये राज्य सरकार इस विषय को लेकर संजीदा है और केंद्र सरकार से परिवहन समेत अन्य मामलों की मंजूरी का इन्तजार कर रही है। अपनी पहल की जानकारी देते हुए विधायक जैन बताया कि उन्होंने अपना मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर दिया है जिस पर छात्र व अभिभावक संपर्क कर रहे हैं इसके आधार पर उन्होंने एक सूची तैयार कर सरकार को भेज उचित पहल करने की मांग की है

Related Articles

Back to top button