छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस ACCU, थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, वाहन चोरी के आरोपी अरविंद दिवाकर को किया गया गिरफ्तार, सिविल लाइन एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई तीन होंडा एक्टिवा के मामलों में जांच

बिलासपुर पुलिस ACCU, थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, वाहन चोरी के आरोपी अरविंद दिवाकर को किया गया गिरफ्तार, सिविल लाइन एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई तीन होंडा एक्टिवा के मामलों में जांच

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) बिलासपुर एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामलों में आरोपी अरविंद दिवाकर, पिता दानी दिवाकर, निवासी अटल आवास, सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।

वाहन चोरी के प्रकरण : जांच के दौरान बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई होंडा एक्टिवा से संबंधित निम्नलिखित मामले सामने आए हैं—

  1. उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी
    दिनांक 15 मई 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर से होंडा एक्टिवा 125, पंजीयन क्रमांक CG28V0969, चोरी हुई थी। इस संबंध में दिनांक 16 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
  2. राजेंद्र नगर स्थित किरण कुंज हॉस्टल के सामने से चोरी
    दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को राजेंद्र नगर स्थित किरण कुंज हॉस्टल के गेट के सामने से होंडा एक्टिवा पर्ल व्हाइट, पंजीयन क्रमांक CG12BW5746, चोरी हुई थी। इस संबंध में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
  3. तेलीपारा क्षेत्र से चोरी
    थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेलीपारा से दिनांक 24 सितंबर 2026 को होंडा एक्टिवा, पंजीयन क्रमांक CG10BD7043, चोरी हुई थी। इस संबंध में दिनांक 25 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उक्त मामले के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका : उक्त प्रकरणों में ACCU बिलासपुर एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना सिविल लाइन के प्रधान आरक्षक विश्वदीप त्रिपाठी तथा ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक आरक्षक बीरेंद्र राजपूत एवं आरक्षक योगेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस की अपील : बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें तथा हैंडल लॉक एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वाहन चोरी की घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस को दें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button