कोटा बेलगहना वन परिक्षेत्र में शासकीय वनभूमि पर फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर एग्रीस्टेक पंजीयन का बड़ा फर्जीवाड़ा – FIR की मांग, वन विभाग के मैदानी अमले ने सौंपा प्रतिवेदन

कोटा बेलगहना वन परिक्षेत्र में शासकीय वनभूमि पर फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर एग्रीस्टेक पंजीयन का बड़ा फर्जीवाड़ा – FIR की मांग, वन विभाग के मैदानी अमले ने सौंपा प्रतिवेदन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
करगी रोड कोटा विधानसभा / बेलगहना वन परिक्षेत्र में शासकीय वनभूमि पर फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर एग्रीस्टेक पंजीयन का बड़ा फर्जीवाड़ा – FIR की मांग, वन विभाग के मैदानी अमले ने सौंपा प्रतिवेदन ग्राम जरगा, कोनचरा, पहंदा, सुखेना, चिटठुलनवागांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा शासकीय वनभूमि खसरा क्रमांक 1050, 1051 एवं 1052 में फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर एग्रीस्टेक पंजीयन, धान बेचने व शासकीय योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वनरक्षक, परिसर रक्षक – भेलवाटिकरी पंकज कुमार साहू द्वारा श्रीमान वनपरिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र – बेलगहना को दिनांक 22.08.2026 को लिखित प्रतिवेदन सौंपकर जांच, पट्टा निरस्तीकरण और दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की गई है।



