छत्तीसगढ़

समस्त कोटावासियों से विशेष अपील, नगर हित में आगे आएँ, अपने कोटा को बचाएँ, हमारा नगर, हमारी जिम्मेदारी, जागरूक नागरिक बनें, जनहित की आवाज़ बुलंद करें।

समस्त कोटावासियों से विशेष अपील, नगर हित में आगे आएँ, अपने कोटा को बचाएँ, हमारा नगर, हमारी जिम्मेदारी, जागरूक नागरिक बनें, जनहित की आवाज़ बुलंद करें।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l कोटा विधानसभा हमारे कोटा नगर में प्रस्तावित कोल वाशरी एवं रेलवे साइडिंग परियोजना के संबंध में जनहित की आपत्ति दर्ज कराने हेतु आज नगर पालिका में ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

इस परियोजना से संभावित धूल-प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क दुर्घटनाओं के खतरे एवं जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर नगरवासियों की चिंताओं को प्रशासन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।__

स्थान: नगर पालिका, कोटा
दिनांक: आज 23 अक्टूबर 2026
समय: दोपहर 12 बजे*

आप सभी नगरवासियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आपत्तियाँ एवं जनभावनाएँ दर्ज कराएँ।
यह लड़ाई किसी पार्टी या व्यक्ति की नहीं, बल्कि हमारे नगर के पर्यावरण, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़े सवालों की है।

पार्टी नहीं, नगर को देखिए।
मतभेद भूलिए, नगरहित में एकजुट होइए

हमारा नगर, हमारी जिम्मेदारी!
जागरूक नागरिक बनें, जनहित की आवाज़ बुलंद करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button