₹100 किलो वाली ये अनोखी सब्जी, सरसों तेल, जीरा-राई, प्याज में होती है तैयार, खाने वाले कहते हैं वाह! जानें रांची की कुकू से रेसिपी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के गांव में खासतौर पर बकला की खेती बड़े पैमाने पर होती है. दरअसल, बकला एक छोटा सिम की तरह सब्जी होती है. जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. खासतौर पर इसका भुजिया बनाया जाता है. इसको बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग है. इसे पानी में उबाल के भुजिया बनाया जाता है और खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.रांची के हरमू की रहने वाली ग्रहणी कुकू बताती हैं कि हम लोग हमेशा यह सब्जी बनाकर खाते हैं. बाजार में यह बहुत महंगी बिकती है. यह करीबन ₹100 किलो के भाव बिकती है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा. इसीलिए हम थोड़ा भी खरीद कर लाते हैं और घर में बनाते हैं. एकदम चटपटा फ्लेवर आता है. अगर आप अच्छे से बना ले तो फिर क्या कहना.
जहां बकला बहुत ही लेट से पकता है. इसको पकाने में बड़ा टाइम लगता है. इसीलिए इसको पहले गर्म पानी में उबालना पड़ता है और भुजने में भी करीबन 15 से 20 मिनट का समय लगता है. जहां आंच थोड़ी हल्का रखें और ढक दें तो काफी सॉफ्ट तुरंत हो जाएगी. इसके बाद इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर डालकर मिला ले व 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपको मैगी मसाला डालना है.
लीजिए बनकर तैयार हो गई आपकी सब्जी
लीजिए बनकर तैयार हो गया आपका बकला का एकदम स्वादिष्ट भुजिया. इसको हम लोग खासतौर पर चावल के साथ खाते हैं. अगर यह भुजिया है तो फिर हमें किसी सलाद सब्जी किसी चीज की जरूरत पड़ती ही नहीं है. खाने में बड़ा ही चटपटा खट्टा मीठा फ्लेवर आता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा भी और विटामिन सी काफी अच्छी होती है. शरीर में ताकत भी मिलता है.




