आदि शक्ति गौ माता को स्टील के थाली से भोजन परोसने के लिये राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच के द्वारा अभियान पूरे भारत में जारी है _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़

आदि शक्ति गौ माता को स्टील के थाली से भोजन परोसने के लिये राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच के द्वारा अभियान पूरे भारत में जारी है _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़
तिल्दा नेवरा रायपुर/ आदि शक्ति गौ माता जी का सम्मान हेतु राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच के द्वारा विशाल अभियान जारी है , छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुये लगातार अभियान के तहत आदि शक्ति गौ माता जी को भोजन कराने हेतु स्टील का एक बड़े बर्तन (परात) भेट कर रहे हैं , और स्टील के बर्तन भेट करते हुये आग्रह किया है कि इस बर्तन से सिर्फ गौ माता जी को ही शुद्ध एवं ताजा भोजन कराया जाये।
गौ माता जी में 33 कोटि देवी देवता समाहित हैं , गौ माता जी में ब्रम्हा , विष्णु, महेश के साथ साथ चारों वेद भी समाहित हैं , गौ मूत्र के सेवन से लोगो के बड़े बड़े विकार दूर हो रहा है , गौ माता जी के गोबर से छेना, कंडा बनाकर पौष्टिक भोजन बनाया जाता है, गौ माता जी के छेना व कंडा जलाकर राख से भभूत बना कर लोगों के विकार दुर किया जाता हैं , दीपावली के समय गोवर्धन पुजा करके एक दुसरे के मस्तक में टिका लगाया जाता है , जब हमारे जन्म देने वाली माता जी के दुध नहीं आने पर अपने अपने बच्चों को गौ माता जी का दूध पिलाकर उनका भुख भगाते है, हर पुजा स्थल पर गौ माता जी गोबर से पुजा स्थल का लिपाई करते हैं, शादियों और लोगों के सतलोक चले जाने पर गौ माता का दान करने से पुजा सफल होता है, पुजा में गौ माता जी के गोबर से गौरी गणेश बनाया जाता हैं , इसी तरह हमारी गौ माता हम सबके प्राण प्रिय के साथ सबके पूजनीय है, आदि शक्ति गौ माता जी के पुजा करने से 33 कोटि देवी देवता का पुजा हो जाता हैं। प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने सभी गौ माता जी के प्रेमियों एवं सेवकों से इस महान कार्य में तन मन धन से सहयोग कर अभियान को सफल बनाने का आहवान के साथ साथ अपील किया है।


