छत्तीसगढ़

वनांचल क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण

वनांचल क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण

कवर्धा, 24 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा बारहवीं के द्वितीय प्रश्नपत्र रसायन शास्त्र व राजनीतिक शास्त्र के लिए बोड़ला विकासखण्ड के विभिन्न वनांचल क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर.वर्मा के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल के सदस्यों एम.आई.एस. प्रशासक श्री सतीश कुमार यदु, श्री अश्वनी सोनी, व्याख्याता एवं पी.टी.आई. श्री दिनेश कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला जंगल, समनापुर जं, उसरवाही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाखार जंगल का निरीक्षण किया गया।
परीक्षा सम्पन्न होने के बाद बोडला विकासखण्ड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवनी खुर्द व स.लोहारा विकासखंड के पी.एम.श्री स्कूल खोलवा के अकादमी अवलोकन कर विद्यार्थियों की कक्षावार लार्निंग आउटकमस् का आंकलन किया गया। दोनों विद्यालय का गुणवत्ता स्तर बेहतर है तथा विद्यालय विकासखण्ड में क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल की संकल्पना में उत्तम हैं। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुचारू रुप से शांतिपूर्वक संचालित मिला। परीक्षा भवन में समुचित पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन व पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता रही। परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन का अनुप्रयोग करने वाले परीक्षार्थी संख्या निरंक रही। केन्द्र में ग्लूकोज, ओ.आर.एस. व अन्य आवश्यक प्राथमिक उपचार सामग्रियां की उपलब्धता संबंधी सुझाव दिया गया। परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों व पंजियों का समुचित संधारण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button