छत्तीसगढ़
बारात में आए पूर्व अपराधी रिकॉर्ड वाले आरोपियों द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार वस्तु से प्राण घातक हमला कर चोंट पहुंचने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

जिला बेमेतरा, थाना खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही।
- बारात में आए पूर्व अपराधी रिकॉर्ड वाले आरोपियों द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार वस्तु से प्राण घातक हमला कर चोंट पहुंचने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी 01. अंश पासवान उर्फ धन पिता मनीष पासवान उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा शंकर पारा वार्ड नं. 27 थाना नेवई जिला दुर्ग, 02. हरीश बाघ पिता मोती बाघ उम्र 23 साल, निवासी स्टेशन मरोदा शंकर पारा वार्ड नं. 21 थाना नेवई जिला दुर्ग, 03. लुपसिंह निषाद उर्फ नानु पिता रामाधार निषाद उम्र 22 साल, निवासी गुवारा, थाना थान खम्हरिया, जिला बेमेतरा हाल पता स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग को आज 11 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

