मिशन शक्ति अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के लिए आवेदन आमंत्रित

मिशन शक्ति अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 22 जनवरी 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेंडर विशेषज्ञ के पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। यह पद अनुसूचित जनजाति वर्ग (बैकलॉग) के लिए आरक्षित है। भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत् ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन एवं संचालन जिला स्तर पर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के माध्यम से किया जाना है।
निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन में उल्लेखित प्रारूप के अनुसार पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम को 06 फरवरी 2026, शुक्रवार को कार्यालयीन समय सायं 05ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शर्तें एवं आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है तथा विभागीय वेबसाईट पर भी अपलोड की गई है।



