कांग्रेस सरकार के नीतियों से प्रभावित होकर 16 भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का दामन

कोंडागाँव । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बुधराम नेताम के प्रचार हेतु छग प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने तय कार्यक्रम अनुसार ग्राम घोडागांव पहुचे जहां ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पे ग्राम घोडागांव के 16 कट्टर भाजपा समर्थक जिनका घोडागांव व आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रभाव है ने कांग्रेस शासन के 1 साल के कार्यो से प्रभावित होकर छग प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया इस अवसर पे समस्त नवप्रवेशियो ने कांग्रेस सरकार की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि मात्र एक साल के अंदर भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार के काम से जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। जहां पहले की सरकार के समय आये दिन कर्ज से किसानों की खुदकुशी की खबरे आया करती थी वही आज प्रदेश का हर किसान कर्जमाफी के बाद ना केवल खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है बल्कि उनका जीवन स्तर भी बढ़ रहा है। किसानों को धान के 2500 रु समर्थन मूल्य मिलने से उनके जीवन मे परिवर्तन हो रहा है। जहां वो पहले किसानी कार्य से दूर होता जा रहा था वही अब किसान फिर से किसानी कार्य की ओर जाने लगे है और वर्तमान में जो राशन कार्ड के माध्यम से 5 लाख के इलाज की घोषणा हुई वो सोने पे सुहागा जैसी प्रतीत हो रही है पहले स्मार्टकार्ड लेकर जाने पे जिसमे केवल 50000 की राशि उपलब्ध रहती थी और वो भी कभी कभी कार्ड में राशि नही होने की जानकारी से निराशा होती थी वो भी चिंता दूर हो गई है ऐसे ही बहुत सारे जनहित के काम है जो भूपेश बघेल सरकार में धरातल पे दिख रहे है और जिनका लाभ आमजनता को मिल रहा है। कोंडागांव के किसानों की वर्षो पुरानी मक्का प्रसंस्करन की स्वीकृति जैसे जनहित के कार्य हो रहे है और इन सभी जनहित के काम से प्रभावित होकर हम आज छग प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर रहे है क्योंकि हमें आशा ही नही विश्वास है कि जनहित के कार्य कांग्रेस ही कर सकती है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी नवप्रवेशी कांग्रेसियों को बधाई शूभकामनाये देते सबका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक कांग्रेस समर्थित पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला सदस्य को जिताने की अपील की और कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और यदि पंचायत क्षेत्रो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी होते है तो गांवों का और तेजी से विकास होगा और जो काम पिछले 15 सालों में नही हुए जिनसे गांव विकास में पिछड़ गए उनका तेजी से विकास होगा।
नवप्रवेशी भाजपाई कार्यकर्ताओ में प्रमुख रूप से सुदराम बघेल, सोनारू कश्यप, फगनुराम, साधुराम बघेल, बालकु बघेल, गणेश नाग, त्रिलोचन दीवान, रूपचंद कश्यप, लखी महावीर, भगत बघेल, जैत बघेल, अर्जुन बघेल, दलूराम दीवान, चमरू कोर्राम, लछिन्दर नाइक आदि है।