तुलसी है एक धार्मिक पौधा, केमिकल डालने की मत करना गलती’ माली ने बताया सूखी तुलसी को हरा-भरा बनाने का सही तरीका

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में न केवल एक पवित्र और धार्मिक प्रतीक है, बल्कि यह औषधीय गुणों का भंडार भी है। लेकिन, अक्सर लोग परेशान होते हैं कि उनकी तुलसी सूख रही है या उसके पत्ते गिर रहे हैं। इसे बचाने के लिए बाजार की महंगी खाद या केमिकल की जरूरत नहीं है।घर की कुछ आसान चीजों और सही देखभाल से अपनी तुलसी को फिर से नया जैसा बना सकते हैं। बस आपको पानी देने और धूप का सही ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं आसान तरीके, जिनसे तुलसी हमेशा हरी-भरी और घनी रहेगी।तुलसी मूल रूप से गर्म जलवायु का पौधा है, इसलिए पनपने के लिए भरपूर रोशनी चाहिए। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे दिन की कम से कम 8 घंटे की सीधी धूप मिले। छाया में रहने से तुलसी की पत्तियां झड़ने लगती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। धूप मिलने से पौधा बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम रहता है।ओवरवाटरिंग यानी जरूरत से ज्यादा पानी देना है। बहुत ज्यादा पानी से जड़ों में फंगस लग जाती है, जिससे पौधा मर जाता है। अगर धार्मिक कारणों से रोजाना जल चढ़ाते हैं, तो बड़े लोटे की जगह छोटे लोटे का इस्तेमाल करें ताकि मिट्टी में कीचड़ न हो। पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी नजर आए।पौधे को ऊपर की ओर बढ़ने देने के बजाय घना बनाने के लिए पिंचिंग बहुत जरूरी है। जब पौधा 6-7 इंच का हो जाए, तो उसके सबसे ऊपर के दो पत्तों को उंगलियों से हटा दें। इससे नई शाखाएं निकलेंगी। इसके अलावा, जैसे ही पौधे पर मंजरी आने लगें, उन्हें तुरंत हटा दें। मंजरी बनने पर पौधा अपनी पूरी ऊर्जा बीज बनाने में लगा देता है और सूखने लगता है। मंजरी हटाने से पौधा फिर से घना होने पर ध्यान देता है।छेड़छाड़ करने का भी एक सही समय होता है। भीषण गर्मी या कड़ाके की ठंड में कभी भी रिपॉटिंग न करें। इसके लिए मानसून या फरवरी का महीना सबसे अच्छा होता है। इसके अलावा, पौधे की पीली पत्तियों को हटाते रहें और मिट्टी पर गिरी सूखी पत्तियों को भी साफ करें, ताकि फफूंद न लगे।चूंकि तुलसी एक धार्मिक पौधा है, इसलिए केमिकल डालने से बचना चाहिए। पौधे में नाइट्रोजन की कमी पूरी करने के लिए एक चम्मच ताजी चायपत्ती को मिट्टी की गुड़ाई करके डालें। इसके अलावा, एक लीटर पानी में एक चम्मच पिसे हुए सरसों के बीज मिलाकर 24 घंटे के लिए रख दें। अगले दिन इस लिक्विड को आधे पानी में मिलाकर पौधे में डालें। जादुई फर्टिलाइजर पौधे को तेजी से घना बना देगा
गमले में चींटियां आ रही हैं, तो घर की रसोई में मौजूद हल्दी पाउडर सबसे बेहतरीन उपाय है। मिट्टी की हल्की गुड़ाई करके उसमें थोड़ा हल्दी पाउडर मिला दें। हल्दी एक नेचुरल एंटी-सेप्टिक है जो जड़ों को फंगस से बचाती है और कीड़े-मकोड़ों को भी दूर रखती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। सबका संदेश डॉट कॉम इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।



