पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन(सी) में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन(सी) में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 21 नवम्बर 2025/ अधोसंरचना विकास के अंतर्गत न्यू कटनी स्टेशन(सी) में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार है:-
रद्द होने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2025 तक गाडी संख्या 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 27 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2025 तक गाडी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी –
👉 दिनांक 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी मेमू पैसेंजर उमरिया स्टेशन में समाप्त होगी तथा उमरिया-कटनी के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2025 तक कटनी से चलने वाली 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू लोकल उमरिया स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा कटनी-उमरिया के मध्य रद्द रहेगी।



