छत्तीसगढ़

प्रशासनिक मजबूती से तकनीकी उन्नयन तक—मुद्रण निदेशालय में परिवर्तन की धारा को आगे बढ़ाते श्री तोखन साहू

प्रशासनिक मजबूती से तकनीकी उन्नयन तक—मुद्रण निदेशालय में परिवर्तन की धारा को आगे बढ़ाते श्री तोखन साहू

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुद्रण निदेशालय के वर्तमान परिचालन स्थिति, प्रमुख दिक्कतों और चुनौतियों का गहन मूल्यांकन किया।

बैठक के दौरान संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, मुद्रण प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न सरकारी प्रेसों के प्रबंधक (ऑनलाइन माध्यम से) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निदेशालय के वर्कफ़्लो को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों तथा उनके समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

श्री साहू ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और भारत सरकार की प्रेसों के संचालन को लेकर दक्षता, आधुनिकीकरण तथा समयबद्ध उत्पादन की अनिवार्यता पर बल दिया।

बैठक में विशेष रूप से जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें—

मिंटो रोड प्रेस में शेष कार्यों की शीघ्र पूर्णता,अन्य पाँच सरकारी प्रेसों के उन्नयन एवं नवीनीकरण की कार्य योजना, सभी प्रेसों की कार्यक्षमता और प्रदर्शन की समीक्षा, कार्मिक एवं यूनियन से जुड़े विषय, जैसे—रिक्त पदों की भर्ती और पात्र कर्मचारियों को वर्ष के अंत से पहले पदोन्नति प्रदान करना शामिल रहे।

श्री साहू ने संचालन तंत्र को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों को बदलती तकनीकी और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री साहू ने ऑपरेशनल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर प्रकाश डाला और अधिकारियों को बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नवाचार अपनाने की प्रेरणा दी।

रियल एस्टेट क्षेत्र में सतत सुधार एवं सहयोग के आयामों पर मंत्री तोखन साहू के साथ उपयोगी चर्चा

राष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (एनआरईडीसीओ) के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने श्री साहू को संकल्प भवन में शिष्टाचार भेंट की। दोनों पक्षों ने रियल एस्टेट क्षेत्र के मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की और मंत्रालय के साथ निरंतर सहयोग के नए आयामों पर विचार साझा किए।

Related Articles

Back to top button