छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक:वंदेमातरम् गीत की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मरणोत्सव का नई दिल्ली के इंदिरा स्टेडियम से शुभारम्भ किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक:वंदेमातरम् गीत की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मरणोत्सव का नई दिल्ली के इंदिरा स्टेडियम से शुभारम्भ किया।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ इस अवसर पर जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और वर्चुअली सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना और सभी अधिकारियों ने वन्देमातरम का सामूहिक गान कर राष्ट्र गौरव व सम्मान के प्रतीक गीत का स्मरण किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मौजूद थे। बिल्हा विधायक कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि वन्देमातरम गीत हमारे स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है, इसकी 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चार चरणों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में इस गीत के 150 वीं वर्षगांठ को उत्साह से मनाया जाएगा, उन्होंने सभी से वन्देमातरम् गीत के स्मरणोत्सव पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Back to top button