26 Trains Cancelled News: भीषण गर्मी में यात्रियों को बड़ा झटका! भोपाल मंडल से जाने वाली 26 ट्रेनें हुईं रद्द, जानिए कब नहीं चलेगी कौन सी ट्रेन

भोपाल: 26 Trains Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ने वाली है। गोरखपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल की 26 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस निर्णय से 15 हज़ार से अधिक यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है।
26 Trains Cancelled News: रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यशवंतपुर, कोचुवेली, पुणे और गोरखपुर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का परिचालन आगामी तारीखों में रद्द रहेगा।
Read More : CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें और तारीखें
- पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस – 2 मई 2025 को निरस्त
- गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस – 19 अप्रैल और 3 मई 2025 को निरस्त
- गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस – 27 अप्रैल, 1, 2 और 4 मई 2025 को निरस्त
- कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस – 30 अप्रैल, 4, 6 और 7 मई 2025 को निरस्त
Read More : Bhilai Road Accident: रफ्तार का कहर.. खड़ी मेटाडोर से टकराई बाइक, हादसे में 2 लोगों की मौत, 1 घायल
यात्रियों के लिए सुझाव
26 Trains Cancelled News: रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए NTES (National Train Enquiry System) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। इससे ट्रेन की रद्द, विलंब या समय में बदलाव की सटीक जानकारी मिल सकेगी।