छत्तीसगढ़

पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल के सूरत रेलवे स्टेशन में विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित ।

पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल के सूरत रेलवे स्टेशन में विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट l पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल के सूरत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का ठहराव, प्रारंभ/समाप्ति स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का ठहराव व प्रारंभ/समाप्ति अब सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर होगा | विवरण इस प्रकार है –
सूरत के बदले उधना स्टेशन पर ठहरने वाली गाडियाँ :-

  1. दिनाँक 03 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन आगमन 04.35 बजे तथा 04.40 बजे रवाना होगी ।
  2. दिनाँक 03 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक पोरबंदर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन में आगमन 21.25 बजे, 21.30 बजे रवाना होगी ।
  3. दिनाँक 06 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन में आगमन 21.25 बजे, 21.30 बजे रवाना होगी ।
  4. दिनाँक 04 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक पोरबंदर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन में आगमन 21.25 बजे, 21.30 बजे रवाना होगी ।
  5. दिनाँक 04 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन में आगमन 01.50 बजे, 01.55 बजे रवाना होगी ।
  6. दिनाँक 08 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन में आगमन 01.50 बजे, 01.55 बजे रवाना होगी ।
  7. दिनाँक 06 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक सांतरागाछी से चलने वाली संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन में आगमन 03.30 बजे, 03.35 बजे रवाना होगी ।
  8. दिनाँक 03 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सूरत स्टेशन के बदले उधना स्टेशन में ठहरेगी | इस गाड़ी का उधना स्टेशन 07.39 बजे, 07.45 बजे रवाना होगी । उधना स्टेशन से प्रारंभ एवं समाप्त होने वाली गाड़ियों का विवरण :-
  9. दिनाँक 07 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस सूरत स्टेशन के बदले उधना स्टेशन से रवाना होगी ।
  10. दिनाँक 05 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक मालदा टाउन से चलने वाली गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस उधना स्टेशन में समाप्त होगी । रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की समय-सारणी एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 का उपयोग करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button