Union Budget 2024 Live: Purvoday Yojana के तहत इन राज्यों में बिछेगा सड़कों का जाल, खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, जानिए क्या है खजाने में

नई दिल्लीः Purvodaya Yojana मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर कर रही है। निर्मला सीतारमण ने बतौर वित्त मंत्री यह बजट पेश किया। इस बार का बजट कृषि, रोजगार, सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएँ, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, नवाचार, अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के सुधारपर फोकस रहा। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंची।
Purvodaya Yojana बजट 2024 में मोदी सरकार ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे पिछड़े राज्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्वोदय योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत मानव संसाधन विकास, बुनियादी विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इस योजना में बिहार के लिए कई सौगात हैं। अमृतसर- कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत गया में औद्योगिक केंद्र बनाया जाएगा। सांस्कृतिक केंद्रों को आधुनिक आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मॉडल को विकास भी विरासत भी का नाम दिया जाएगा।
इसके अलावा रोड कनेक्टिविटी पर भी बढ़ाया जाएगा। इसके तहत पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे, बक्सर भागलपुर एक्सप्रेस वे, बोधगया-राजगीर वैशाली दरभंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल भी बनाया जाएगा। इसके लिए 26000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वहीं, 2400 मेगावाट की क्षमता का पावर प्लांट का निर्माण पीरपैंती में 21400 करोड़ की लागत से किया जाएगा। न्यू एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज भी बिहार में बनाए जाएंगे। कैपिटल निवेश के लिए भी बिहार को मदद दिया जाएगा।