Jabalpur To Mumbai Flight: अब जबलपुर से मुंबई के लिए सफर करना हुआ और भी आसान! इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट सेवा
जबलपुर।Jabalpur To Mumbai Flight: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है ये खबर। दरअसल, जबलपुर से मुंबई की एक बार फिर एयर कनेक्टिविटी जुड़ने जा रही है। जबलपुर से मुंबई के बीच नियमित फ्लाइट इंडिगो चलाएगा, जिसके लिए स्पाइस जेट जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए 3 माह में फ्लाइट शुरू करेगा। वहीं इस संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने एविएशन कंपनियों के अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की है।
इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अधिकारिक हैंडल एक्स से इसकी घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, 1 जुलाई से जबलपुर से मुंबई को पुन: जोड़ा जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे लिखा कि जबलपुर में पर्यटन और व्यापार को नया आयाम मिलेगा। जबलपुर को सभी बड़े शहरों से जोड़ने की हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।
Jabalpur To Mumbai Flight: बता दें कि फ़्लाइट के लिए लोग 6 जून को नो फ्लाइंग डे मनाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं इस मामले में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने एविएशन कंपनियों के अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की है। इस स्पाइस जेट जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए 3 माह में फ्लाइट शुरू करेगा। इंडिगो,जेट और स्पाइस विमान कंपनियों से जबलपुर से मुंबई के अलावा बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता की उड़ान शुरू करने की चर्चा की गई है।
इस बार देश में किसकी बनेगी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में…
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp