छत्तीसगढ़
जिले में युथ क्लब का हुआ शुभारंभ युवाओं को सीईओ ने दिया कैरियर संबंधी मार्गदर्शन

जिले में युथ क्लब का हुआ शुभारंभ
युवाओं को सीईओ ने दिया कैरियर संबंधी मार्गदर्शन

नारायणपुर, 05 अप्रैल 2023 – आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा यूथ क्लब की शुरुआत की गई। क्लब का उद्देश्य युवाओं के लिए एक मंच तैयार करना, उनकी बातों को समझना, सीखने सिखाने का मार्ग तैयार करना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा, उमेश रावत, पिरामल फाउंडेशन टीम, बायजूस फेलो, एफ एल एन टीम, यूनिसेफ की सदस्य राष्टीय अकादमी की सदस्य, समर्थन फाउंडेशन के सदस्य शामिल थे। इस कार्यक्रम में जिले के अनेक गाँव, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, से 64 युवा शामिल हुए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश सर द्वारा युवाओं से चर्चा की गई और उन्हे कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। युवाओं ने भी सीइओ से उनके अनुभव, उनकी सफलता के बारे में जानना चाहा। जिसमें सीइओ द्वारा भी उनके शंकाओं का समाधान करते हुए सुझाव दिया गया। इस अवसर पर ’’तानाबाना’’ नामक मोटिवेशन गतिविधि भी की गई


