*गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने अपने कार्यस्थल में और अपने गृह ग्राम में ध्वजारोहण किया*

बेमेतरा:- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने अपने कार्यस्थल में और अपने गृह ग्राम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि 26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था, जिसके कई कारण थे। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। और हमारा संविधान का लौहा पुरी दुनिया मानता हैं।हम सबके लिए बहुत ख़ुशी का दिन है। उसके बाद गाँव में खेल और बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोगों को मिठाई का वितरण कर सभी लोगों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की ख़ुशियाँ मनाई और एक दुसरे को बधाइयाँ दी ईस अवसर पर प्रमुख लोगों में श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, मनोज बंजारे, सुमीत निषाद, अतुल निषाद, परदेशी यादव, सन्तोषी यादव,चन्द्रिकायादव .

खिलेशवरी निषादC, नर्मदा सेन ,एमीन निषाद, गायत्री निषाद ,कुमारी यादव, मनोज सिन्हा,कुमारी बंजारे सन्तोष तिवारी, वेद सिंह, महंतोंजी कलयाणी यादव अभिषेक शर्मा मनोज सिन्हा सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।



