छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जिले में नगर निगम और पालिका के लिए होने वाले चुनाव के सभी अधिकारियों की हुई नियुक्ति

दुर्ग। छत्तीसगढ के दस जिलों के साथ ही प्रदेश का हाई प्रोफाइल जिला दुर्ग में तीन नगर निगमो और एक-एक नगर पालिका व नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए जिला निर्वाचिन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटनिँग ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत  नगर पालिक निगम भिलाई के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्ति किया गया है और प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को पार्षद वार्ड नंबर 1 से 14, मोनिका कौड़ो संयुक्त कलेक्टर उपायुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग को पार्षद वार्ड नंबर 15 से 28, प्रवीण कुमार वर्मा संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 29 से 42, डॉ. प्रियंका वर्मा संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 43 से 56, और पंकज स्वरूप डिप्टी कलेक्टर जल संसाधन विभाग दुर्ग पार्षद वार्ड नंबर 57 से 70, को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है।

वहीं नगर पालिक निगम रिसाली के लिए रिटर्निग आफिसर नूपुर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार देवांगन नगर पालिक निगम रिसाली को पार्षद वार्ड नंबर 1 से 13, मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग पार्षद वार्ड नंबर 14 से 26, और प्रेरणा सिंह तहसीलदार नजूल दुर्ग पार्षद वार्ड नंबर 27 से 40 के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।

नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर विपुल कुमार गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन होंगे। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुभव शर्मा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 01 से 13, चंद्रशेखर मंडई तहसीलदार भिलाई 3 पार्षद वार्ड नंबर 14 से 26 और कीर्तिमान सिंह राठौर आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा पार्षद वार्ड नंबर 27 से 40 को नियुक्त किया गया है ।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद जामुल के लिए रिटर्निंग ऑफिसर जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजीत कुमार चौबे नायब तहसीलदार अहिवारा पार्षद वार्ड नंबर 1 से 10, राजेंद्र कुमार नायक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जामुल पार्षद वार्ड नंबर 11 से 20 को नियुक्त किया गया है।

वहीं नगर पंचायत उतई के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रीतम जी चौहान अतिरिक्त तहसीलदार धमधा और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सोहैल कुमार मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई पार्षद वार्ड नंबर 5 को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button