भाजपा एकात्मपरिसर मे मना दीपावली मिलन समारोह

रायपुर — रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर मे भारतीय जनता पार्टी रायपुर के कार्यकर्ताओ ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे स्वागत उद्बोधन देते हुए रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा की दीपावली मिलन के कार्यक्रम का उद्देश्य ही केवल मिलना नही है बल्कि आगामी दिनो के लिए संगठित होकर पार्टी के हित मे कार्य करना है रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की दीप पर्व मे दीपक जैसे आलोकित होकर अँधकार को हर लेते है उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता गरीब दुखी जनता के दुखो को दूर करने का कार्य करे व पार्टी को मजबूत करे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओ को गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो का प्रसार करने की जवाबदारी देते हुए तन मन से पार्टी को मजबूत करने की अपील किया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन संतोष साहू के व्दारा किया गया इस दौरान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नंदन जैन ,छगन मुंदडा ,सुभाष राव ,सच्चिदानंद उपासने ,दिलीप सिंह होरा ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्ताशय की जानकारी शशांक रजक ने दिया