Uncategorized

*देवकर में पारम्परिक विजया दशमी पर 25 फीट के रावण का पुतला दहन आज,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे मुख्य अतिथि* *(विगत कोरोना वर्ष के बाद दशहरा पर रहेगी धूम, भव्य मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर अंचलो से उमड़ेगा जनसैलाब)*

*देवकर:-* स्थानीय नगर पँचायत देवकर में विगत कोरोना संकटकाल के भीषण वर्ष के बाद आज प्रतिवर्ष की भांति नगर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने विजया दशमी पर्व के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिसमे इस दौरान होने वाले ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव में परम्परागत रूप से आज नगर के हृदय स्थल गांधी चौक प्रतिवर्ष की तरह लगभग 25 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।जिसमे क्षेत्र के विधायक व कद्दावर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर नगर पँचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते महज औपचारिकता रूप से नही मनाया गया था। महोत्सव इस वर्ष बृहद रूप से विशाल मंडई से मनाया जा रहा है। जिसमें शुरुआत दोपहर दो बजे से भगवान श्रीराम के शोभायात्रा अपनी रामलीला मंडली में सवार होकर राममंदिर से निकलेगी जो गबदी नाला के पास रैनी मरते हुए पूरे नगर में भ्रमण करेंगे। ततपश्चात रात्रि 8:00 बजे भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वही विधायक प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनोद कुंजाम ने बताया कि विगत वर्ष कोरोना महामारी के कारण त्यौहार नही मनाया गया था, जिससे रौनक पूरी तरह गायब थी। वही इस बार आयोजन में दशहरा समिति एवं नगर पंचायत सहित नगरवासियों के विशेष आमन्त्रण पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबे के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे शामिल होंगे। तत्पश्चात इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की दो सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति गांधी चौक एवं कण्डरा पारा में आयोजित की जाएगी। वही रात भर चलने वाले इस महामेला में दूर दराज एवं आसपास के लोग दसों हज़ारों की तादाद में पहुंचते है। साथ ही इस भव्य आयोजन का लुफ्त एवं आनन्द उठाते है। जिसमे इस वर्ष कोरोना से इतर सामान्य वातावरण होने के चलते इस विजया दशमी कार्यक्रम में तकरीबन दस हजार से ज्यादा संख्या में लोगो के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत देवकर के अध्यक्ष जान्त्री बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष-विकास राजपूत व दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सहित नगर क्षेत्र के हज़ारो लोग आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button