*ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे ड्राइवर, देवकर की घटना*

देवकर:- नगर देवकर स्थित दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे पर बीते कल एक सड़क दुर्घटना घटी। जिसमे सामानों से भरे दो बड़े वाहनों की आपसी टक्कर में चालको की जान बाल बाल बची।
पुलिस चौकी देवकर से मिली जानकारी के मुताबिक मामला देवकर नगर के नदी पार में सन्ध्याकाल मे हुआ।जिसमे किराना व खाद्य तेल के पीपे से लदकर जिला मुख्यालय बेमेतरा की ओर जा रही एक पिकअप वाहन से एक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के भिड़ने का है। जिसमे दोनो वाहनों का जबरदस्त भिड़ंत के बाद पिकअप चालक को काफी चोटे आयी है।जिसे उपचार के लिए ब्लॉक मुख्यालय साजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया है। वही ट्रक का चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा ट्रक चालक की गलती बताया जा रहा है। हालांकि देवकर चौकी की पुलिस प्रभारी टीआर कोसिमा जी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां से घायल ड्राइवर को उपचार के लिए साजा भेजा गया है।



