खास खबरछत्तीसगढ़

दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में आगे बढ़ रहा है – अखिलेश सोनी

सरगुजा l दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में देश में आगे बढ़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में केंद्रीय कार्ययोजना के अनुरूप टीकाकरण अभियान के जन जागरूकता हेतू भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा सरगुजा की टीम ने कोविड-19 संक्रमण के पुनः बढ़ते प्रभाव से सुरक्षित रहने व रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने हेतु अम्बिकापुर के नवापारा स्थित शासकीय वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन सहायता केंद्र का आयोजन किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह जी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल जी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button