खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज किसान संगठन करेंगे चक्का जाम, Farmers organization will make a jam today in support of farmers’ movement

इन रूटों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर किया गया रूट परिवर्तन
भिलाई / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी किसान संगठन के द्वारा नई दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन को समर्थन करते हुए दुर्ग जिले में शनिवार 06 फरवरी  को राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में चार स्थानो अंजोरा बाईपास,कोसानाला, सिरसागेट एवं कांजी हाउस कुम्हारी में दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चक्का जाम किया जायेगा। इसके कारण आवागमन के लिए रूटों डायवर्सन किया गया है। चक्का जाम के समय राष्ट्रीय राजमार्ग-53 फोरलेन में अंजोरा से कुम्हारी तक भारी/मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
इसलिए नागरिकों से अपील है कि उक्त समय पर चक्का जाम मार्ग में आवागमन न कर डासवर्सन मार्ग अंजोरा बाईपास से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक दुर्ग शहर होते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे। दुर्ग शहर एवं नेहरू नगर से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज व अण्डर ब्रिज का प्रयोग करते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे। केम्प, जामुल, खुर्सीपार व सेक्टर एरिया से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे। एवं भिलाई -3 से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक कुम्हारी चौक से मुरमुंदा से सिलतरा रायपुर या उरला- करुदडीह-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग से जाये। इसी प्रकार रायपुर से दुर्ग शहर की ओर आने वाले वाहन चालक अमलेश्वर-मोतीपुर-उतई-फूण्डा-उतई मार्ग अथवा बिरगाँव-मुरमुंदा -जामुल-कोहका कुरूद-जुनवानी मार्ग का प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button