छत्तीसगढ़
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 जिले के उपार्जन केंद्रो में 1 लाख 76 हजार 792 क्विंटल धान की हुई खरीदी 31 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपये का किसानों को हुआ भुगतान

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21
जिले के उपार्जन केंद्रो में 1 लाख 76 हजार 792 क्विंटल धान की हुई खरीदी
31 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपये का किसानों को हुआ भुगतान
नारायणपुर 23 जनवरी 2021 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही और बेनुर में बीते 22 जनवरी 2021 तक कुुल 1 लाख 76 हजार 792 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान की खरीदी धान उपार्जन केन्द्र बेनूर में 34 हजार 308 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 13 हजार 237 क्विंटल, धौड़ाई में 16 हजार 282 क्विंटल, झारा में 12 हजार 470 क्विंटल, एड़का में 33 हजार 560 क्विंटल, बाकुलवाही में 26 हजार 60 क्विंटल, नारायणपुर में 21 हजार 152 क्विंटल, और बिंजली में 16 हजार 181 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानो से धान खरीदी 01 दिसम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है।
जिले के कुल 5214 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2021 तक धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान की राशि का भुगतान किया गया है। जिले के किसानों को 31 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपये का भुगतान कर दिया गया है