छत्तीसगढ़
बर्डफ्लू की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित कर्मचारियों की रोस्टरवार लगायी गयी ड्यूटी

बर्डफ्लू की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
कर्मचारियों की रोस्टरवार लगायी गयी ड्यूटी
नारायणपुर 22 जनवरी 2020- जिले में बर्डफ्लू बीमारी फैलने की आशंका को दृष्टिगत रखते बर्डफ्लू बीमारी की रोकथाम हेतु कार्यालय कलेक्टर नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 80 में बर्डफ्लू नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बर्डफ्लू नियंत्रण कक्ष हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। बर्डफ्लू नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रहेगा। संबंधित कर्मचारी निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तथा दूरभाषा से प्राप्त सूचना की जानकारी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य रूप से देंगे। ड्यूटी में लगे कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।