Uncategorized

पार्टी कार्यकर्ता आगामी 2023 की होने वाली चुनाव मे जमिनी स्तर पर कार्य शुरू करे- विष्णु देव साय

के शशिधरण

केशकाल। गत दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास के दौरान केशकाल में कार्यकर्ताओं ने श्री साय एवं अन्य वरिष्ठ जनों का जोशीला स्वागत किया है, श्री संतोष कटारिया भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष का मेन रोड स्थित निवास स्थान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के मंडल केशकाल व धनोरा, विश्रामपुरी क्षेत्र से कार्यकर्तागण भाग लियें, इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय व उपस्थित वरिष्ठजनों को पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया, रामेश्वर उसेण्डी सेवक राम नेताम सहित पुष्पहार से जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में पहॅुचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये सत्तासीन कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे, इन्होने कांग्र्रेस पर तंज कसते हुये कहा हैं कांग्रेस पार्टी किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है, संतासीन में आने के बाद कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय बने है, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार पर तीका कटाक्ष करते हुये कहा कि वर्तमान सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया हैं किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूर्ण रूप से किसान विरोधी बताया है। पार्टी कार्यकर्ता अगामी चुनाव 2023 को होने वाली आम चुनाव के लिए जमिनी स्तर में जाकर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिये एक जूट होने का आहवान की है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, संतोष कटारिया रामेश्वर उसेण्डी ने भी संबोधित किया भाजपा द्वारा प्रदेश भर में किसान समस्याओं को लेकर दिनांक 22 जनवरी 2021 को राज्य भर में जिला कलेक्ट्रेट का भी घेराव करने का घोषणा किया हैं स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा ने केशकाल नगर में बाईक रैली निकाली।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button