छत्तीसगढ़

प्रांतिय अखंड ब्राम्हण समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए राजेश्वर तिवारी , ब्राम्हण सामज की बैठक हुई सम्पन्न,रतनपुर में संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए हुआ प्रस्ताव,नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जवाबदारी,समाज की एकता पर दिया जोर,

प्रांतिय अखंड ब्राम्हण समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए राजेश्वर तिवारी , ब्राम्हण सामज की बैठक हुई सम्पन्न,रतनपुर में संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए हुआ प्रस्ताव,नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जवाबदारी,समाज की एकता पर दिया जोर,

जांजगीर चाम्पा -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा रविवार 17 जनवरी को रतनपुर क्षेत्र के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी की आतिथ्य व कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कोटा ब्लॉक स्तरीय समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया।साथ ही इस दौरान संगठन के द्वारा रतनपुर में संस्कृत विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया।वहीं 21 फरवरी 2021 को विप्र भवन समता कालोनी रायपुर में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज को प्रेरित करने, एकजुट करने व संगठन कार्यविधि पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सचिव प्रीति शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष नारीप्रकोष्ठ श्रीमती निशा तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पं. अजय शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ पं. प्रकाश दीवान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा तिवारी, प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता तरुण शर्मा, सुनीता मिश्रा, राजकुमारी तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, श्वेता शुक्ला,सीमा दीवान, प्रीति गौरहा, प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री मोहित मिश्रा, प्रदेश सचिव आदित्य मिश्रा, अंकित मिश्रा, मंयक तिवारी, ओम तिवारी, प्रीति दुबे,एवं अन्य प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। विभिन्न जिलों से समाज के नवपदाधिकारीयों को मनोनयन पश्चात नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।,प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र प्रकोष्ठ श्री जागेश्वर अवस्थी को,अनिल शर्मा को बिलासपुर जिला में शिक्षा प्रकोष्ट का अध्यक्ष बनाये गए साथ ही विजय तिवारी को रतनपुर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष बनाये गए।श्री संतोष शुक्ला,कोटा ब्लाक ब्लाक अध्यक्ष,श्री दिव्यकान्त शर्मा संयोजक, श्री आदित्य दीक्षित को सह संयोजक, श्री सबलू पाण्डेय को उपाध्यक्ष,श्री राजकुमार(राजू) शर्मा को सचिव, श्री हरि चौबे को संगठन सचिव, श्री शिवानन्द पाण्डेय को सह सचिव, श्री अनुभव पाठक को कोषाध्यक्ष,राजेश्वर तिवारी को जिला अध्यक्ष जांजगीर चाम्पा,कान्हा तिवारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया ।कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर प्रदेश संयोजक पं. संजय शुक्ला ने विस्तृत जानकारी दी। समस्त कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी द्वारा दी गयी।*
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
कान्हा तिवारी-प्रदेश मीडिया प्रभारी

Related Articles

Back to top button