संविलियन अधिकार मंच बना अब सर्व शिक्षक संघ, Sarvilikan Adhikar Manch has now become the Sarva Teachers Association

सहायक शिक्षक प्रदीप पाण्डेय होंगे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
दुर्ग / संविलियन की 1 सूत्रीय मांग को लेकर लड़ाई लडऩे वाले और जीत हासिल करने वाले संविलियन अधिकार मंच का स्वरूप अब एक संगठन के रूप में हो गया है । प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि संविलियन अधिकार मंच अब सर्व शिक्षक संघ के नाम से जाना जाएगा।
उन्होंने कहा है कि संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले 1 सूत्रीय मांग संविलियन को लेकर लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। आगे भी संगठित होकर रहें और इसके लिए एक संगठन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सर्व शिक्षक संघ का गठन किया गया है जो शिक्षक हित में आगे भी अपना प्रयास जारी रखेगा। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात किया। और संगठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी हैए जिसमें अनुभवी सहायक शिक्षक प्रदीप पांडेय को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जो संगठन विस्तार समेत अन्य जिम्मेदारियों को सम्हालेंगे। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी विनय मौर्य को दी गई है, दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी जहां तामेश गजेंद्र को दी गई है और साथ ही साथ दुर्ग जिला अध्यक्ष की कमान चंचल कुमार द्विवेदी को सौंपी गयी है। नियुक्ति के बाद संभाग प्रभारी तामेश गजेंद्र एवं जिला अध्यक्ष चंचल कुमार द्विवेदी ने कहा है कि वह संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षकों को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अभी भी शिक्षकों की ऐसी अनेक समस्याएं हैं जिनका निराकरण अति आवश्यक है और इस दिशा में हमारे द्वारा आवश्यक पहल किया जाएगा। संविलियन अधिकार मंच ने संविलियन की 1 सूत्री लड़ाई लड़कर और जीत हासिल करके प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है और इस पहचान को कायम रखना और बढ़ाना अब सर्व शिक्षक संघ का भी उद्देश्य रहेगा। सर्व शिक्षक संघ का निर्माण किया है जिसमें प्रदेश संरक्षक वासुदेव पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, अजीत तिवारी, सुरेश साहू, आलोक दुबे, कौस्तुभ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्रवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पांडेय, यशवंत कुमार चंद्राकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश स्वर्णकार, प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय आदि हैं। मुकेश निर्मलकर, विपिन बिहारी गहवई महेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री बद्रिका प्रसाद भोई, ज्योतिराज पण्डा, राधिका उईके, प्रदेश संगठन सचिव अरूण साहू, रूपधर पटेल, भूपेन्द्र कुमार देवांगन, गुलमोहन वर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव अजय कुमार देवांगन, नेपाल कुमार साहू, विजय बघेल , सत्येन्द्र गुप्ता, प्रदेश सह सचिव मनमोहन सिंह, मोहम्मद यासिर इरफ़ान, श्रीमती नम्रता राजपूत, श्रीमती सीमा देवांगन, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी . शंकर सिंह राठौर, संभाग प्रभारी रायपुर संभाग अभय पांडेय, दुर्ग संभाग तामेश गजेन्द्र, बस्तर संभाग प्रकाश महापात्र, बिलासपुर संभाग योगेश पांडेय सरगुजा संभाग विपिन कुमार ओझा होंगे ।