Uncategorized

दुल्हन को विदाई से पहले BF ने जबरदस्ती बुलाया अकेले में, कहा- चलो मेरे साथ, तभी आ गया भाई और

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा- प्यार में जब पागलपन बढ़ जाए तो उसका अंजाम हमेशा ही दर्दनाक होता है। प्यार के दर्दनाक अंजाम का ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। जहां गर्लफ्रेंड की शादी के बाद भी प्रेमी उसकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहा था। एक दिन अचानक वो अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया। जहां वो छुपकर लड़की को अपने साथ भागने के लिए मना रहा था।तभी उसकी ये बातें कोई और भी सुन रहा था।इसके बाद लड़का-लड़की की पूरी कहानी ही बदल गई।

प्रेमिका की शादी में पंहुचा 
एसपी ने बताया कि 30 अप्रैल की दोपहर संजय आंडिल अपने दोस्त राकेश, रामाकांत और अभिषेक के साथ एक शादी में शामिल होने हरदीबाजार के नेवसा पहुंचा था। नेवसा में रहने वाली एक लड़की से संजय का प्रेम संबंध था।उसी दिन उस लड़की की शादी भी थी।दोपहर के बाद राकेश और रामाकांत घर लौट गए थे। संजय और अभिषेक शादी में शामिल होने के लिए रूक गए थे।रात में संजय की गर्लफ्रेंड की भी शादी हो गई।

जिसके बाद अचानक संजय अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया और उससे मिलने की जिद करने लगा। रात लगभग तीन बजे सात फेरे लेने के बाद दुल्हन अपने घर के पीछे बाड़ी में प्रेमी संजय के साथ बातचीत करने पहुंची। इसमें संजय अपनी प्रेमिका को पति को छोड़कर अपने साथ भागने के लिए उकसा रहा था। उसपर दबाव बना रहा था। तभी दोनों को लड़की के भाई ललित ने देख लिया। ये नजारा देखने के बाद वो बहुत गुस्सा हो गया।

उसने अपने चार दोस्तों को बुलाया और संजय की हाथ मुक्के और डंडे से पिटाई की। ललित ने संजय का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पांचों ने मिलकर शव को छिपाने की योजना बनाई। संजय की लाश को हाथ में उठाकर पगडंडी सड़क के रास्ते नेवसा जंगल की ओर पहुंचे। टूरी पहरी जंगल में शव को छिपाकर फरार हो गए। लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने संजय के कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन हजार रुपए में मोबाइल बेचकर ले गया था गिफ्ट
पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को संजय तीन अन्य साथियों के साथ पाली पहुंचा था। वहां उसने अपनी मोबाइल तीन हजार रुपए में बेची थी। पैसे से गिफ्ट खरीदकर अपनी प्रेमिका को देने के लिए नेवसा ले गया था।

पुरानी रिश्तेदारी
पुलिस को जांच में पता चला है कि संजय अभिषेक के साथ नेवसा गया था। वहां अभिषेक की पुरानी रिश्तेदारी है। संजय की हत्या में अभिषेक ने भी साथ दिया था। शव को जंगल में फेंकने के दौरान वह बाइक से सड़क पर रेकी कर रहा था। हालांकि अभीतक की जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना क्षणिक आवेश से हुई थी।पहले कोई साजिश नहीं रची गई।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button