छत्तीसगढ़

कांग्रेस सेवा दल ने मानवता की मिसाल कायम की गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटकर

राकेश जसपाल की कलम से

भिलाई-३ 17 जनवरी:- कैबिनेट मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार जी के मार्गदर्शन में एवं कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के द्वारा निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम भिलाई 3 स्थित मस्जिद प्रांगण में किया गया। यह कार्यक्रम, कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मस्जिद के समीप स्थित गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को यह कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शासकीय खूबचंद बघेल विद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष नितीश दुबे रहे। कांग्रेस सेवा दल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न किया। लाभ कर्ताओं ने कंबल पाकर खुशी जाहिर किए। कार्यक्रम के संयोजक श्री बृजमोहन नायक जी रहे।

पी. लक्ष्मी नरसिम्हा जी के द्वारा बस यात्रा के दौरान दुर्घटना में अपने जीवन को चुके 17 महिला डॉक्टरों को याद कर करोना काल में महिला डॉक्टरों द्वारा किया गया असहारानिय कार्य की प्रशंसा करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी. लक्ष्मी नरसिम्हा (अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण), कुमारी ममता सोनी महिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल जिला दुर्ग ग्रामीण), रामपाल
नाविक ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा कांग्रेस सेवादल), शीतल यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,बलवीर सिंह महामंत्री कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण), बाला रेड्डी डिस्टिक कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर), मनु कुमार सोनी महासचिव कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण विष्णु कुमार बंजारे महासचिव कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण महेंद्र सिंह, विनय कुमार ढीडे उपाध्यक्ष अहिवारा), टीकम चंद साहू जी सेवा दल नगर अध्यक्ष अहिवारा,
धर्मदास अनुरागी सेवादल अहिवारा, शऐरा करईयार एवं सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button