छत्तीसगढ़

शताब्दी बनी खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रथम कला पी.एच.डी. धारक

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा श्रीमती शताब्दी सिंह परिहार को श्रीमद्भागवत एवं संस्कृत व्याकरण पर विशेष शोध (कला) के लिए पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध उन्होंने डॉ. पूर्णिमा केलकर के निर्देशन पर सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। गौरतलब है कि श्रीमती परिहार पंचायत व्याख्याता है, जो कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से कला में उच्च शैक्षिक डिग्री प्राप्त करने वाली प्रथम शोधार्थी रही है। उनके द्वारा इस विशेष उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित होते हुए ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button