छत्तीसगढ़
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 जिले के उपार्जन केंद्रो में 1 लाख 14 हजार 222 क्विंटल धान की हुई खरीदी
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/01/logo1-Copy-Copy-1.jpg)
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21
जिले के उपार्जन केंद्रो में 1 लाख 14 हजार 222 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर 06 जनवरी 2021 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही और बेनुर में बीते 05 जनवरी 2021 तक कुुल 1 लाख 14 हजार 222 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 22 हजार 262 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 6 हजार 906 क्विंटल, धौड़ाई में 9 हजार 8 क्विंटल, झारा में 7 हजार 376 क्विंटल, बेनुर में 21 हजार 26 क्विंटल, बाकुलवाही में 19 हजार 755 क्विंटल, नारायणपुर में 14 हजार 966 क्विंटल, और बिंजली में 10 हजार 966 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानो से धान खरीदी 01 दिसम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 5214 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2021 तक धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं।