छत्तीसगढ़

बस्तर समेत राजधानी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, कई पेड़ और होर्डिंग्स गिरे

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बस्तर- बस्तर में फैनी तूफान की वजह से करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा के साथ यहां बारिश भी हुई। राजधानी में भी शाम को करीब साढ़े पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान यहां भी आंधीकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। आंधीके कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरे और होर्डिंग्स उड़ गए। बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ की डलेंगिरने से कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई बंद हो गई।

इस दौरान लगभग पांच मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुल गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ओडिशा तट से टकराने के बाद तूफान पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश की ओर चला गया है। हालांकि अभी एक-दो दिन नमी बनी रहेगी। इससे गर्मी कम रहेगी।

गिरे पेड़, होर्डिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल

राजधानी में आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए जिससे मार्ग बाधित रहा। मैग्नेटो मॉल के फ्रंट पर लगा कांच वॉल हवा के तेज दबाव से टूट गया। हालांकि यहां कोई जनहानि नहीं हुई।सरस्वती नगर बस डिपो के पास खड़े एक युवक पर लोहे का होर्डिंग्स गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूपसे घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


ओडिशा के विमानों के लिए एयरपोर्ट 24 घंटे खोला

ओडिशा के तट पर फैनी के टकराने के चलते रायपुर का एयरपोर्ट गुरुवार की शाम से 24 घंटे तक काम करेगा। ताकि किसी भी विमान की आपातकालीन लैंडिंग रायपुर में कराई जा सके। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट में विशेष व्यवस्था की गई है।

ओडिशा समेत दूसरे पड़ोसी राज्यों के विमानों की हो सकती है लैंडिंग
रायपुर और ओडिशा करीब होने की वजह से दूसरे शहरों से भुनेश्वर आने वाली फ्लाइटें मौसम खराब होने की वजह से भुवनेश्वर में लैंड नहीं कर पाती हैं तो उन सभी विमानों को रायपुर में लैंडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा चक्रवात का असर दूसरे पड़ोसी राज्यों में होता है तो वहां की भी उड़ानें रायपुर डायवर्ट की जाएंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ी
रेलवे ने रायपुर से ओडिशा और आंध्रप्रदेशकी ओर जाने वाली दर्जनभर ट्रेनों को तूफान की आशंकाके कारण रद्द कर दिया है। पहले पांच ट्रेनें रद्द होने की सूचना आईथी। गुरुवार शाम अचानक कैंसिल होने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button