छत्तीसगढ़

कोंडागांव जिला कांग्रेस में 6 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, शहर की कमान जितेंद्र दुबे को

कोंडागांव। जिला कांग्रेस अंतर्गत 6 ब्लॉक अध्यक्ष (संगठन ब्लॉक सहित) नियुक्त हुए हैं। जिनकी पूर्व में ही निर्वाचन प्रक्रिया विधिवत पूर्ण हो चुकी थी। जिसमे प्रदेश कांग्रेस की मुहर लगनी बाकी थी। रविवार की देर शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा राजीव भवन रायपुर से पूरे प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिनमे कोंडागांव जिला अंतर्गत कोंडागॉव शहर कांग्रेस से जितेंद्र दुबे (जीतू), कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस से भारत देवांगन माकड़ी से शंकर मण्डावी, मर्दापाल से सुखराम पोयाम, केशकाल से राजेश नेताम, फरसगांव से दिनेश जायसवाल, धनोरा से प्रवीण अग्निहोत्री, बड़ेराजपुर से हीरा नेताम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button