छत्तीसगढ़

रोजगार सहायकों की हड़ताल मनरेगा के काम प्रभावित

रोजगार सहायकों की हड़ताल मनरेगा के काम प्रभावित

अजय शर्मा सब का संदेश ब्यूरो व संभाग प्रमुख
जांजगीर बलौदा पंचायत सचिवों के बाद आप रोजगार सहायकों ने भी अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से प्रारंभ कर दी रोजगार सहायक संघ पूर्व से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ के साथ उन्हीं के पंडाल पर शामिल हो गए।।रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण ने बताया कि उनकी 4 सूत्रीय मांगे हैं जिसमें ग्रेड पर निर्धारण कर नियमितीकरण करना जिन ग्राम पंचायत को नगर निगम नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को संबंधित निकाय में शामिल करें। या अन्य ग्राम पंचायत जहां पद रिक्त हो वहां रखा जाए रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती की जाए व सहायक सचिव घोषित किया जाए। संघ के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू राजेश यादव लक्ष्मी दास मानिकपुरी अमित कुर्रे सूरज महंत रेणु साहू सचिव संघ बलौदा के अध्यक्ष मित्रेश शर्मा सचिव प्रेम प्रकाश पटेल बलदेव सिंह कवर आदि शामिल हैं

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button