खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई के कांग्रेसियो ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस

भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस समारोह वार्ड 24 केम्प ब्लाक क्रमांक 1 सहित विभिन्न जगहों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम देश की आजादी के महानायकों के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर आंगनबाड़ी, मितानिन बहनों को साड़ी कम्बल, बुजुर्गों को शाल श्रीफल भेंट किये एवं बृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि हमें गर्व है कि कांग्रेस ने देश की आजादी में संघर्ष कर जहां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। वहीं आजादी के बाद देश की एकता अखंडता के साथ एक मजबूत समृद्ध भारत का निर्माण किया। कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि आजादी के महानायकों की विचारधारा का पवित्र संगम है। कांग्रेस पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के अपने में समाहित कर देश को एक सूत्र में पिरोकर विकास की आधार शिला रखी। इसके साथ ही विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत देश की पहचान दिलाई है। कांग्रेस एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें देश के सभी धर्म, संप्रदाय, जातियों, वर्गों के प्रति समभाव, उदारता और सहिष्णुता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समयलाल साहू, केशव चौबे, बद्री बघेल, शमशेर सिद्दिकी, नईम खान, नंद लाल साहू, भुनेश्वर चौधरी, बलराम गुप्ता, महेश साव, गीता चौधरी, लादू राम सिन्हा, धर्मेन्द्र वैष्णव, सलमान, रवि जोशी, चंद्रमणि साहू, राजू साहू, घनश्याम साहू, नागेश्वर, वीरेन्द्र राजपूत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button