छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जेष्ठ भ्राता ठाकुर अशोक सिंह जी नहीं रहे 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जेष्ठ भ्राता ठाकुर अशोक सिंह जी नहीं रहे 
डॉ रमन सिंह व आनंद सिंह को भातृ शोक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जेष्ठ भ्राता ठाकुर अशोक सिंह जी का दिल्ली में स्वास्थ्यगत कारणों से 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 
सहज, सरल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ठाकुर अशोक सिंह देना बैंक में मैनेजर रहे हैं और लगभग 15 वर्ष पूर्व रायपुर देना बैंक मैनेजर के पद से रिटायर होकर अशोका टावर शंकर नगर रायपुर में निवास करते थे। 
अपने जीवन काल में नौकरी के साथ-साथ कवर्धा से भी उनका बड़ा लगाव रहा। जब भी समय मिलता, वे कवर्धा अवश्य आते थे और अपने इष्ट मित्रों व परिजनों के साथ समय व्यतीत किया करते थे।  आपकी पढ़ाई दुर्गा कॉलेज रायपुर से हुई थी। 
इनके ही प्रयास से कवर्धा में देना बैंक की शाखा भी स्थापित हुई। आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर देवलोक को गमन किए हैं। उनके निधन से कवर्धा नगर में और स्नेही जनों में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button